फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा युवा कांग्रेस ने किया महिला सशक्तिकरण पर मंथन

विज्ञापन
3 - रोहतक में युवा कांग्रेस की बैठक में शक्ति अभियान पर पदाधिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रोहतक में हरियाणा युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य विषय कांग्रेस पार्टी का शक्ति अभियान रहा जिसके तहत महिलाओं के अधिकारों, उनकी सामाजिक स्थिति और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार नहीं बनेंगी, तब तक लोकतंत्र सशक्त नहीं हो सकता। शक्ति अभियान के तहत हर गांव और वार्ड में जाकर महिलाओं से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महिला कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर निरंतर आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रियंका चंदेलिया, हरदीप राणा, शुभम सैनी, ध्रुव लठवाल, रोहित परमार, अवंतिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें