फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कबड्डी में हरियाणा की टीम ने जीते गोल्ड

Tue, 29 Dec 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण युवा खेल मंडल के तहत 25-26 दिसंबर तक तमिलनाडु में हुई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा की अंडर-14 टीम ने गोल्ड मेडल जीता। इसमें मकड़ौली खुर्द के संकीत, सूरज, रोहन, चिंटू ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 की टीम ने भी गोल्ड मेडल कब्जाया और उसमें भी मकड़ौली के दिनेश, अंकित, जयवीर, हिमांशु का अच्छा प्रदर्शन रहा। सीनियर वर्ग में हरियाणा की टीम ने ब्रांज मेडल जीता और इसमें मकड़ौली खुर्द का मोनू शामिल रहा। इन सभी का जीतकर लौटने पर रोहतक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी ने अपने कार्यालय पर स्वागत किया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। उन खिलाड़ियों को कोच सनी कुमार और गांव में प्रेक्टिस कराने वाले कोच देवेंद्र सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें