19कलानौर01-कलानौर गीता भवन में तीन दिवसीय सरित सरक भारतीय स्वदेशी मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रत
कलानौर (रोहतक)। कस्बे के गीता भवन में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में द्वितीय सरित सरक भारतीय स्वदेशी मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शनिवार को दूसरा दिन रहा। इसमें 12 प्रदेशों से 267 खिलाड़ी और 35 के करीब अधिकारियों ने भाग लिया। शनिवार को टूर्नामेंट के दौरान मणिपुर के 12 गोल्ड, हरियाणा के चार व दिल्ली को तीन गोल्ड मेडल मिले।
सभी प्रदेशों की टीमों ने पदक जीते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा की प्रदेश सचिव रेनू डाबला व पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मुख्य कोच हरियाणा मुकेश प्रजापति रहे। गीता भवन के अध्यक्ष जितेंद्र चावला, सरित सरक के ग्रैंड मास्टर लक्ष्मण सिंह, सरित सरक के भारतीय संघ के अध्यक्ष जीवन सिंह, सेक्रेटरी राजू सिंह मणिपुर से कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर इभोल सिंह, दीपक कुमार, अजीत सिंह, संतोष, पवित्रन, संजीव, राहुल, बालराजू, अब्दुल रजाक, मंजूर अहमद, मृत्युंजय सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।