रोहतक में चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हरियाणा बनाम केरल के बीच एलीट ग्रुप सी रणजी के चार दिवसीय क्रिकेट मैच का बुधवार को कोहरे के कारण सुबह 11:30 बजे भी शुरू नहीं हो सका। मैच के लिए टॉस का समय सुबह 9 बजे और खेल 9:30 बजे होना था। लेकिन, कोहरे के कारण ब्रेक लग गया।
बुधवार को दोनों अंपायर ने सुबह नौ बजे पिच का निरीक्षण किया। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण अंपायर ने सुबह 11:30 पिच का निरीक्षण किया। मौसम साफ न होने के कारण अंपायर ने दोपहर 12:30 फिर से पिच का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। वहीं इससे पहले सुबह दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में वॉर्मअप किया। हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान अंकित कुमार और केरल के कैप्टन सचिन बेबी ने पिच का हाल अंपायरों से जाना। इसके बाद दोनों ही ड्रेसिंग रूम में चले गए।
यह हैं दोनों टीमों के खिलाड़ी
हरियाणा टीम के खिलाड़ी- अंकित कुमार (कैप्टन), निशांत सिंधू (वीसी), लक्ष्य दलाल, जयंत यादव, सुमित कुमार, मयंक सांडिल्य, कपिल हुड्डा, हिमांशु राणा, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, धीरू सिंह, अमन कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, अजीत चहल।
केरल टीम के खिलाड़ी- सचिन बेबी (कैप्टन), रोहन कुन्नुमल, कृष्णा प्रसाद, जलज सक्सेना, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सलमान निजार, विष्णु विनोद, अक्षय चंद्रन, आदित्य सरवटे, बेसिल थंपी, एम डी निधेश, केएम आसिफ, नेदुमानकुझि बेसिल, शौन रोजर, बाबा अपराजित।