40 एमडीयू के खेल मैदान पर आयोजित स्टूडेंट ओलंपिक प्रतियोगिता के तहत दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी
रोहतक। स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एमडीयू में हुआ। शनिवार को फुटबॉल में अंडर-19 में हरियाणा ने पहला व झारखंड ने दूसरा स्थान पाया।
अंडर-14 में केरल प्रथम, हरियाणा दूसरे व अंडर-22 में दिल्ली प्रथम व उतर प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष, डॉ. बीडी वनार और जाट एजुकेशन सोसाइटी, रोहतक के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना रहे।
डॉ. बीडी वनार ने सभी खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया। स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर ही अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
यह रहा परिणाम : वाॅलीबॉल में अंडर-17 में राजस्थान प्रथम, हरियाणा द्वितीय, अंडर-19 में केरल प्रथम व कर्नाटक द्वितीय स्थान पर रहा। जूडो में अंडर-12 लड़के 30 किलोग्राम में लव्य प्रथम, यश द्वितीय व गौरव तृतीय, 35 किलोग्राम में शिवम प्रथम, प्रियांश द्वितीय, 40 किलो में पुनित प्रथम, मुकुल द्वितीय स्थान पर रहा।
लड़कियों में 44 किलो में हिमांशी प्रथम, वंशिका द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-14 के 35 किग्रा में गौरव प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, अरुण तृतीय और अंडर-14 लड़कियों के 40 किलो में निधि प्रथम, दीपिका द्वितीय और 44 किलो में खुशी प्रथम स्थान पर रही।
100 मीटर दौड़ अंडर-12 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने तीनों स्थान प्राप्त किए। इसमें जींद से विवेक प्रथम, रोहतक से विनित द्वितीय व हिसार से दिक्षांत तृतीय रहा। अंडर-14 हरियाणा के दक्ष ने प्रथम, तेलंगाना के अरफान द्वितीय, महम के तनिष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 हैदराबाद के वैष्णव ने प्रथम, महम के अनुज द्वितीय व तेलंगाना के अयान व महम के दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में महम के आशीष प्रथम, मोहित द्वितीय व कर्ण तृतीय रहा।