गोवा में 11 व 12 मई को आयोजित छठे नेशनल बैंडी फेडरेशन कप चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। हरियाणा अंडर 17 आयु वर्ग में लड़कियों की टीम में फरमाना गांव की हर्षिता पंवार ने वाइस कैप्टन की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वह टीम को सिल्वर पदक दिलाने में कामयाब रही। हर्षिता पहले भी खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल विजेता रही है। हरियाणा बैंडी एसोसिएशन प्रबंधक प्रमोद कौशिक ने विजेता टीम को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।