फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निरंतर स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह की देखरेख में विभिन्न विभागों की ओर से मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा है कि जिला प्रशासन का यही प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को लोकसभा आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। लोकसभा आम चुनाव को छठे चरण में हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। मतदाता लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए मतदान अवश्य करें।
स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई हैं। सांपला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में स्टाफ को मतदाता शपथ दिलवाकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें