रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच चल रहे रणजी मैच क
रोहतक। लाहली में हरियाणा व हिमाचल के बीच चल रहे एलीट ग्रुप ए के रणजी मैच का तीसरा दिन बल्लेबाजों का रहा। इसके चलते शाम तक कुल 251 रन बने। इसके साथ ही हरियाणा की टीम 441 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 323 रन बनाने में सफल रही। वीरवार को दिनभर में छह विकेट भी गिरे। ऐसे में हरियाणा को पारी की हार टालने के लिए 118 रनों की जरूरत है। जबकि हाथ में तीन विकेट और शुक्रवार को खेल का अंतिम दिन शेष है।
वीरवार को मैच के तीसरे दिन हरियाणा टीम के ओपनर चेतन्य बिश्नोई साथी हिमांशु राणा के साथ क्रिज पर उतरे। इस जोड़ी ने टीम के लिए 154 रन जोड़े। दूसरा विकेट 212 रन के स्कोर पर चेतन्य का गिरा। इसके बाद 222 के स्कोर पर हिमांशु राणा और शिवम चौहान चलते बने। निशांत सिंधू का विकेट 290 पर, यशु शर्मा 321 पर व कपिल हुड्डा 323 के स्कोर पर आउट हुए। टीम कुल सात विकेट के नुकसान पर 323 रन बना चुकी है। अब टीम के समक्ष पारी की हार टालने के लिए 118 रनों की जरूरत है। जबकि शुक्रवार को पूरे दिन का खेल व तीन विकेट हाथों में है।
बता दें कि मैच के दूसरे दिन बुधवार को हिमाचल प्रदेश की टीम ने 441 रनों की बढ़त पर अपनी पारी घोषित की थी। इसके बाद हरियाणा ने बल्लेबाजी शुरू करते हुए शाम तक एक विकेट पर 72 रन बनाए थे।