फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा रोडवेज उपलब्ध कराएगा सिटी बस सेवा

Thu, 18 Jan 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोडवेज की पिंक बस।
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि हरियाणा रोडवेज ने सिटी बस सेवा शहर में फिर बहाल कर दी है। इससे पहले भी रोडवेज की पांच सिटी बसें शहर में चलती थी, लेकिन अब 4 बसें बसस्टैंड से पीजीआईएमएस तथा शहर के अन्य स्थानों पर चलेंगी। सिटी बसों में यात्रियों को सिर्फ ₹10 देकर सफर तय करना होगा। जबकि ऑटो का किराया ₹20 है। सिटी बस चलने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

तीन माह पहले रोडवेज की 10 बस कंडम होने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। इससे लंबे रूटों पर यात्रियों को परेशानी ना हो इसलिए पांचों सिटी बसों को महम, गोहाना व हिसार रूट पर चला दिया गया। लेकिन पिछले माह ही रोडवेज को 10 एसी बसें व आठ 58 सीटर न्यू बस मिलने के बाद इन बसों को शहर के रूटों पर ही दोबारा से चलाया गया है। यात्रियों द्वारा बार-बार रोडवेज की सिटी बसों को चलाने की मांग भी की जा रही थी। इससे बस स्टैंड से अन्य स्थानों तक जाना आसान हो गया। सिटी बसों से अलग शहर में 8000 के करीब ऑटो रोजाना शहर में चक्कर लगाते हैं। कुछ स्थानों के लिए अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ता है। रोडवेज का मानना है कि सिटी बस सेवा से ढाई लाख से ज्यादा की आबादी को फायदा मिलेगा।

विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय व मरीजों को पीजीआई आने-जाने में होगी आसानी
अलग-अलग जिलों से रोजाना 5000 के करीब मरीजों व विद्यार्थियों का आना-जाना होता है। सिटी बस सेवा न चलने के कारण उन्हें ऑटो में ही सफर तय करना पड़ता था। अब विद्यार्थी और मरीज₹10 देकर अपने गंतव्य स्थान पर उतर सकते हैं। सिटी बस बस स्टैंड से दिल्ली बाईपास, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, मेडिकल मोड से पीजीआई होते हुए वापस न्यू बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इससे पीजीआई से बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों को भी काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


रोडवेज की चार सिटी बसें शहर में शुरू हो चुकी हैं। इनमें से पांचवीं बस बैंक से संबंधित कार्य में लगी हुई है। जल्द ही पांचवीं बस को भी शहर के अन्य रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, चीफ इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें