संवाद न्यूज एजेंसी
महम । मनरेगा के स्थान पर बनाई गई विकसित भारत रोजगार मिशन यानी बीवी जी राम जी योजना के तहत हरियाणा प्रदेश केंद्र की ओर से 590 करोड़ 99 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 393 करोड़ रुपये हरियाणा की ओर से खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने दी। वे पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा के निवासी स्थान पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पंचायत मंत्री ने बताया कि बीवी जी राम जी योजना के तहत 318 प्रकार के कार्य कराए जा सकेंगे। इसको 4 मुख्य श्रेणियों और 29 उप श्रेणियों में बांटा गया है। इस योजना में कुछ कृषि कार्य, नहर निर्माण, मरम्मत आदि को शामिल किया गया है।
उन्होंने फरमाना में पिछड़ों के लिए बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले इस सामुदायिक केंद्र को जोगी समाज के लिए बनाने का प्रस्ताव था लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि जोगी समाज के लिए पहले से ही चौपाल है।
उन्होंने कहा कि पंचायतों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जो भी पंचायत उनके पास बजट के लिए जाती है उसे दिया जाता है। कुछ सरपंचों ने पंचायत मंत्री से गांव के विकास के लिए बजट की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा के अलावा, महंत सतीश दास, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, सत्यप्रकाश बिसला, जोगिंदर गिरोत्रा, सैमाण गांव की सरपंच उर्मिला देवी, नरेश बड़ा भैण, राकेश भारद्वाज, मुकेश खत्री मौजूद रहे।
फोटो 01 महम पहुंचने पर पंचायत मंत्री का स्वागत करते सदस्य। संवाद