फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दो पत्ती फिल्म निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज करे पुलिस, हुड्डा खाप ने दी गुरुग्राम के थाने में शिकायत

Sun, 17 Nov 2024 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में 10 नवंबर को खाप के चबूतरे पर पंचायत हुई थी। खाप प्रवक्ता बोले कि फिल्म में गलत संवाद है। भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
सीएम से मिले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफार्म पर चल रही फिल्म दो पत्ती में हुड्डा शब्द से जोड़कर आपत्तिजनक संवाद किया गया है, जिससे हुड्डा खाप की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज करे। इस आशय की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम स्थित राजेंद्र पार्क थाने में दी है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र हुड्डा ने दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी अपने नाम के पीछे उप नाम हुड्डा लिखते हैं। 25 अक्तूबर को उन्होंने देर रात ओटीटी प्लेटफार्म पर दो पत्ती फिल्म देखी थी। फिल्म देखकर वे चौंक गए, क्योंकि फिल्म में अदालत के अंदर सुनवाई के दौरान जो संवाद किया गया, उसमें हुड्डा शब्द का इस्तेमाल संवाद के दौरान अपराध का जिक्र करते हुए जोड़ा है।

आरोप लगाया गया है कि उपरोक्त संवाद हुड्डा खाप व जाट समाज को आहत करने के लिए किया है। इससे समाज में हुड्डा खाप की नकारात्मक और आपराधिक छवि बनाने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में 26 व 28 अक्तूबर को फिल्म निर्माताओं व ओटीटी प्लेटफार्म को नोटिस दिया था, साथ ही मांग की थी कि इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी जाए, लेकिन माफी नहीं मांगी गई। फिल्म के संवाद से हुड्डा शब्द हटाने के साथ ही केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


खाप की तरफ से सुरेंद्र हुड्डा ने लिखित में गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने में शिकायत दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी तक को मांग पत्र सौंपा जा चुका है। हुड्डा खाप के चबूतरे पर 10 नवंबर को पंचायत भी हुई थी। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक खाप के लिए संघर्ष जारी रहेगा। -ओमप्रकाश हुड्डा, प्रधान हुड्डा खाप
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें