फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबले आज से

Tue, 04 Nov 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19...हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पंजीकरण क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सोमवार को प्रदेश भर के खिलाड़ियों के लिए राज्यस्तरीय हरियाणा बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। सोमवार को 319 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। मंगलवार से राजीव गांधी स्टेडियम में मुकाबले शुरू होंगे व यूथ बॉयज एंड गर्ल्स के सुबह 6 बजे से 7 बजे ट्रायल होंगे।
फाइनल वेट सुबह 7 बजे से 8 बजे होंगे। बाउट सुबह 11 बजे शुरू होगी। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में गई है। खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था राजीव गांधी स्टेडियम में साई में गई है। जिला खेल अधिकारी अनूप ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इनके बीच होंगे मुकाबले
लड़कियों के 45 से 48 किलोग्राम में रोहतक की साक्षी व कैथल की पायल, 51 से 54 किग्रा में चरखी दादरी की महक व सिरसा की जन्नत, 54 से 57 किग्रा में कैथल की पायल व हिसार की आरजू, 57 से 60 किग्रा में झज्जर की तनिषा व रेवाड़ी की अंजू के बीच मुकाबला होगा।
लड़कों में 50 से 55 किग्रा में अंबाला का वरुण व हिसार के अंकित, 55 से 60 किग्रा में यमुनानगर के हिमांशु व भिवानी के सिकंदर, 60 से 65 किग्रा में कैथल के गौरव व सोनीपत के शुभम व 65 से 70 किग्रा में भिवानी के सचिन व करनाल के विकास कुमार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के ट्रायल में 198 खिलाड़ियों ने भाग लिया

रोहतक। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के अलग-अलग इवेंट के ट्रायल सोमवार को आयोजित किए गए। इसमें कुल 198 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स ट्रायल में 80 खिलाड़ियों, छोटूराम स्टेडियम में आयोजित बॉस्केटबॉल के ट्रायल में 48, राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित वालीबॉल के ट्रायल में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी अनूप ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद

19...हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पंजीकरण क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें