फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Lok Sabha: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- सटीक नहीं एग्जिट पोल, कांग्रेस के पक्ष में आएंगे परिणाम

Sun, 02 Jun 2024 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बौखलाहट, जनता ने कांग्रेस का संगठन बनकर चुनाव लड़ा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी नौकरियों को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि एग्जिट पोल सटीक नहीं हैं। कई बार एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल गलत साबित हो चुके हैं। चार जून को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। वह रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार बौखलाहट में है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। जनता ने कांग्रेस का संगठन बनाकर यह चुनाव लड़ा।

कई बार एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल गलत साबित हो चुके हैं। कांग्रेस ने बेरोजगारी, अपराध, नशे, महंगाई, खेती, कारोबार जैसे जमीनी मुद्दों पर चुनाव लड़ा। भाजपा के पास न कोई मुद्दा था और न ही कोई रिपोर्ट कार्ड।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी वर्ग की आशाओं पर खरी नहीं उतर पाई। प्रदेश को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं, लेकिन सरकार पक्की भर्तियां करने की बजाय लगातार भर्ती घोटाले कर रही है।

सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) को लेकर आया हाई कोर्ट का फैसला इस सरकार की नीति और नियत का पर्दाफाश करता है। एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि भाजपा प्रदेश से सरकारी नौकरियों को खत्म करना चाहती है।

गहरी साजिश के तहत सरकार ने युवाओं को सीईटी, पेपर लीक, घोटालों और मुकदमों के जंजाल में फंसा रखा है। बिना मेरिट, बिना आरक्षण और बिना किसी परीक्षा के सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को लगातार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भरा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें