रोहतक। 22वीं फेडरेशन कप व 30वीं जूनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता एक से चार मई को चेन्नई (तमिलनाडु ) भारत यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी। कोर्फबॉल एसोसिएशन हरियाणा के सचिव डॉ. प्रदीप कुंडू ने बताया कि हरियाणा कोर्फबॉल टीम का ट्रायल 16 मार्च सुबह 10 बजे वीएन मेमोरियल स्कूल रोहतक में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर टीम के लिए आयु 1 जनवरी 2006 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दो फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य है।