फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री lसे बाेले, कैप्टन साहब! हरियाणा सुरक्षित नहीं है, परिवार यहां नहीं रहना चाहता

Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन साहब! कई दिनों तक हम मौत को अपने सामने देखते रहे। पीएमओ, सीएमओ, गृह मंत्रालय तक फोन करके सुरक्षा मांगी गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। डीसी के पास भी फोन किया गया, लेकिन वहां से अपनी सुरक्षा खुद करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया गया। हम कई दिनों तक फंसे रहे, लेकिन पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की गई। अब परिवार वाले बोलते हैं कि यहां सुरक्षा नहीं है और हरियाणा को छोड़कर बाहर रहेंगे। फैक्ट्री और शोरूम भी जलाकर राख कर दिए गए।
विज्ञापन

 दर्द सुनने आए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को शहर के उद्यमियों और व्यापारियों ने यह दर्द सुनाया। हालांकि उद्यमियों ने मंत्री के आश्वासन पर विश्वास करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हम मंत्री पर विश्वास करते हैं और हरियाणा से पलायन नहीं करेंगे। जगमोहन मित्तल ने कहा कि वे गुड़गांव शिफ्ट हो गए थे, लेकिन अब फिर से वापस रोहतक आ जाएंगे।
मंत्री बृहस्पतिवार दोपहर को सोनीपत रोड स्थित जगमोहन मोटर्स पर उद्यमियों व व्यापारियों से बातचीत करने पहुंचे थे। यहां एलपीएस बोसार्ड के मालिक राजेश जैन ने कहा कि कई दिन तक शहर में नंगा नाच होता रहा। जिस जगह उपद्रव हो रहा था, वहां हम अपने ही घर से सामने मौत देख रहे थे। हम मदद मांगते रहे और कोई नहीं आया। फैक्ट्री मालिक रूमेश विग ने कहा कि चार रात मौत आगे देखकर काटी हैं।
विज्ञापन

 उपद्रवियों ने फैक्ट्री में घुसकर आग लगाई तो फायर ब्रिगेड से लेकर डीसी तक के पास फोन किया। सभी ने कह दिया कि आग को खुद बुझा लो। अब उपद्रव भले ही शांत हो गया हो, लेकिन आने वाले समय में उद्यमी कितने सुरक्षित हैं यह मालूम नहीं है। मांग रखी कि उद्योगों के लिए कोई सेफ्टी जोन बनाया जाना चाहिए। जगमोहन मोटर्स के मालिक जगमोहन मित्तल ने कहा कि यह सरकार की नाकामी है और उसकी निष्क्रियता के कारण ही हुआ है। लेकिन दोबारा भी सभी उद्यमियों व व्यापारियों को व्यापार खड़ा करना होगा। 
मंत्री बोले- मैं भी आप की तरह ही पीड़ितवित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वे खुद भी सभी की तरह पीड़ित हैं। उनका भी घर जला दिया गया और परिवार किसी तरह बचाया गया। लेकिन सरकार व प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह एक साजिश है। एक पार्टी यहां 10 साल तक रहकर चली गई, लेकिन यहां कुछ नहीं हुआ। 
अब डेढ़ साल में इस तरह का उपद्रव कर दिया गया। अधिकारियों को इस बारे में कुछ पता भी नहीं चल सका। लेकिन अब यह पता करना जरूरी है कि इसके पीछे कौन है। मंत्री ने सभी उद्यमियों व व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनको नुकसान का पूरा मुआवजा मिलेगा। 
लोन और ब्याज में छूट की योजनामंत्री ने कहा कि जिस किसी पीड़ित ने लोन लिया हुआ था, अब उसके ब्याज में छूट या किश्त अभी तुरंत नहीं जमा करने की योजना बनाई जा रही है। जिस किसी के वाहन को जलाया गया है और वह दूसरा वाहन लेता है तो उसके पुराने वाहन का जितना भी रोड टेक्स जमा होगा, वह नये में समायोजित किया जाएगा।
 इसके अलावा भी कई राहत उद्यमियों व व्यापारियों को देने का वादा किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मनमोहन गोयल, व्यापारी नेता गुलशन डंग, विजय गुप्ता, हुंडई से डीएस बधवार, आरएन मॉल के सुरेश शर्मा मौजूद रहे। 
यहां उपद्रव होना हमारी कमी: मनीष ग्रोवरजगमोहन मोटर्स में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ विधायक मनीष ग्रोवर भी पहुंचे। विधायक ने कहा कि आरक्षण की आड़ में तांडव किया गया है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन जिस तरह से आरक्षण की आड़ में गुंडे आए और यहां लूटपाट की गई, वह पूरी साजिश के तहत हुआ है। 
यह साजिश किस पार्टी व संगठन ने रची है, यह भी सभी को पता है। लेकिन यहां उपद्रव होना हमारी कमी है और इसकी हम नैतिक जिम्मेदारी भी लेते हैं। 
भावुक हुए वित्तमंत्री, बोले घर में नहीं बची निशानीमंत्री अभिमन्यु खुद भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मेरा घर जलाया गया है, उससे मेरे अपने ही बच्चे समझने लगे हैं कि मैने पता नहीं क्या जुर्म किया है जो हमारा घर जला दिया गया। लेकिन अब बच्चों को कैसे समझाया जाए। क्योंकि घर में हमारी एक निशानी भी नहीं बची है और एक-एक कोने को आग लगाई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें