फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आगे : डॉ. खोला

Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 28सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में लोगों से बातचीत करते स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राज्य सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भत्ता दिया जा रहा है, जोकि अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। यह जानकारी परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने अपने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में दी।
उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया है। इससे बुजुर्गों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक चिंता से राहत मिली है।
विज्ञापन

डॉ. खोला ने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वरिष्ठ नागरिक का सम्मान और संरक्षण सुनिश्चित कर रही है। यह केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सामाजिक संकल्प है उन्होंने आगे कहा कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से बुजुर्गों को सीधा और पारदर्शी लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। हरियाणा सरकार की यह पहल न केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय मॉडल भी बन चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें