फोटो नंबर- 10स्नेहा, सेपक टकरा खिलाड़ी
नारनौल। ग्वालियर में 29 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय महिला सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से 2 सेपक टकरा खिलाड़ी सुधा व स्नेहा ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रदेश की टीम ने ग्रुप चरण के दोनों मैच में शानदार प्रदर्शन कर एकतरफा जीत हासिल की, लेकिन क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कोच नरेश ढिल्लों ने बताया कि ग्रुप चरण में टीम का प्रथम मैच मेघालय व दूसरा मैच गुजरात के साथ हुआ। दोनों मैच में प्रदेश की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ हुआ और रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सुधा ने तीनों मैच में व स्नेहा ने ग्रुप चरण के दोनों मुकाबलों में खेला और बेहतर प्रदर्शन किया।
-
दो मैच जीत कर टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था, क्वार्टर फाइनल में भी मुकाबला बराबरी पर चल रहा था। लेकिन अंतिम क्षण में कुछ अंक से पिछड़ने के कारण हार का सामना करना पड़ा। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, आगामी मुकाबलों में और बेहतर करने का प्रयास रहेगा।
सुधा, सेपक टकरा खिलाड़ी
-
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना सपना सच होने जैसा है। पदक जीतने के लक्ष्य से सभी खिलाड़ी मैदान में उतरे थे, लेकिन क्वार्टर फाइनल में मिली हार से निराशा हुई। प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव आगामी प्रतियोगताओं में सहायक सिद्ध होंगे।
स्नेहा, सेपक टकरा खिलाड़ी