फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू, प्रवेश पत्र जारी

Tue, 20 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए मंगलवार को बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए। जिले में 48 परीक्षा केंद्रों पर 29 हजार 110 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में 1482 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5,80,533 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। प्रवेश-पत्र मंंगलवार से विद्यालयों की लॉगिन आईडी व बोर्ड की वेबसाईट पर जारी किए गए। स्कूल की तरफ से बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालयों की आईडी से लाॅगिन करते हुए नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। वहीं, रिपअपीयर, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय व स्वयंपाठी परीक्षार्थी भी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। विद्यार्थी को विद्यालय की वर्दी में आईडी कार्ड या आधार कार्ड के साथ आना अनिवार्य है। स्वयंपाठी परीक्षार्थी को भी परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड के साथ आना अनिवार्य है। दिव्यांग परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय या परीक्षा केंद्र से आवश्यक कागजात जमा करवा परीक्षा से पहले लेखक की अनुमति ले लें।
वर्जन
परीक्षाओं की पूरी तैयारी हो गई है। मंगलवार को 12वीं व 10वीं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पूरे जिले में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें