फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा ने रेलवे को 96 रन से हराया, निशांत ने चार विकेट लिए

Sat, 18 Oct 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
04...निशांंत सिंधु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रणजी ट्रॉफी के मैच में हरियाणा ने रेलवे को 96 रन से हराया। रोहतक के निशांत सिंधु ने टीम में अहम भूमिका निभाई। निशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में एक व दूसरी पारी में चार विकेट लिए। हरियाण को पहली पारी में 43 रन की लीड मिली थी।
तीसरे दिन शुक्रवार को हरियाणा ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन से आगे खेलना शुरू किया और 205 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। जवाब में रेलवे की टीम ने अच्छी शुरूआत की व पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। निशांत ने एसए आहुजा को आउट करके हरियाणा को पहला विकेट दिलाया। निशांत व निखिल ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। रेलवे की टीम ने 62 रन के अंदर 9 विकेट गंवा दिए व 152 रन पूरी टीम ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से एसए आहुजा व विवेक सिंह ने 44-44 रन बनाए। हरियाणा की ओर से उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए निशांत ने 17 ओवर में चार मेडन व 35 रन देकर चार विकेट लिए। निशांत ने एसए आहुजा, रेलवे के कप्तान प्रथम सिंह, बीएच मेराई व आकाश को आउट किया। वहीं, निखिल कश्यप ने पांच विकेट लिए। हरियाणा ने पहली पारी में 171 रन बनाए थे व रेलवे ने पहली पारी में 128 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें