फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा बोले- राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोकना रामराज्य नहीं

Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

राज्यसभा सदस्य ने रोहतक में पुराने आईटीआई मैदान में आरती  की, जबकि पुरानी अनाज मंडी में दीये जलाए। वह बोले कि भगवान राम हरियाणा के हर व्यक्ति के अंदर बसे हैं। राज्यसभा सांसद जिला बार में भी पहुंचे।  
विज्ञापन
जिला बार हॉल के बारे में राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को बताते बार पूर्व प्रधान लोकेन्द्र फोगाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोकना रामराज्य की परिभाषा नहीं हो सकी। भगवान राम सबके हैं। हरियाणा में तो हर व्यक्ति सुबह-सुबह एक-दूसरे को राम-राम कहकर बोलता है। दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को पुराने आईटीआई मैदान में रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित महाआरती में पहुंचे और भगवान श्रीराम की पूजा की, साथ ही पुरानी अनाज मंडी में दीये भी जलाए। इससे पहले जिला बार में वकीलों के कार्यक्रम में पहुंचे।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि रामराज्य का सही अर्थ यह है कि सबको न्याय मिले, किसी के साथ अन्याय न हो और अत्याचारी को सजा मिले। राम राज्य तब स्थापित हुआ था, जब रावण रूपी अहंकार का अंत हुआ था। उन्होंने कहा कि असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोक दिया गया।

यह भाजपा सरकार का बेहद शर्मनाक कदम है। एक तरफ जहां आज पूरा देश आस्था और भक्ति के संगम में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ केवल राहुल गांधी को मंदिर जाने की भी इजाजत नहीं दी जा रही है। यह रामराज्य की परिभाषा नहीं हो सकती। उनके साथ विधायक भारत भूषण बतरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा जिला बार कॉम्प्लेक्स में वकीलों के कार्यक्रम में पहुंचे। हुड्डा ने कहा कि रोहतक बार का गौरवशाली इतिहास रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश का संविधान रचने तक, अधिवक्ता ऐसा वर्ग है, जो हमेशा समाज को दिशा देने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें