रोहतक। हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन की बैठक रविवार को नेहरू कॉलोनी स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में हुई जिसमें एसोसिएशन के आगामी कार्य व समाज सुधार को लेकर मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने की। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुशील कुमार ने एसोसिएशन की आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रांतीय महासचिव किशन मुंडे ने महान विभूतियों पर संगोष्ठी एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर वजीर सिंह भौरिया, कुलदीप राठी, अनिल कुमार, ऋषिराज निनानिया, शकुंतला संभरवाल, राकेश प्रजापत, अजय अहलावत आदि मौजूद रहे।