फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक के पर्यटकों की कार उत्तराखंड में खाई में गिरी, तीन साल की बच्ची की मौत

Mon, 29 Apr 2024 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

परिवार मन्नत पूरी होने पर नैनीताल के पास कैंची धाम गया था। लौटते समय घूमने का प्लान बना, उत्तराखंड के देव प्रयाग से लैंसडौन लौटते समय हादसा हुआ। रोहतक का विनय अहलावत नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करता था। पत्नी की भतीजी का अलीगढ़ के खैर गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के शीला बाईपास के नजदीक वाला परिवार मन्नत पूरी होने पर नैनीताल के नजदीक कैंची धाम में पूजा के लिए गए थे। वापस लौटते समय घूमने का प्लान बना और देव प्रयाग चले गए। वहां से लैंसडौन लौटते समय कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


शीला बाईपास के नजदीक रहने वाले जोगेंद्र अहलावत की पत्नी राजवंती अहलावत ने बताया कि उसका बेटा विनय अहलावत नोएडा की एक रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करता है, जो फ्लैट उपलब्ध करवाती है। विनय की पत्नी श्वेता का मायका अलीगढ़ जिले के गांव खैर में है। शादी के बाद दोनों नोएडा में रहते हैं। दंपति ने नैनीताल धाम में पहुंचकर मन्नत मांगी थी।

सात दिसंबर को श्वेता ने बेटे को जन्म दिया। पांच दिन पहले विनय, श्वेता, बेटे नियोम, ससुर मुकेश शर्मा, साले की पत्नी खुशबू, बेटी शानू (तीन) कैंची धाम दर्शन के लिए गए थे। वहां से लैंसडौन घूमने चले गए। शनिवार देर शाम लैंसडौन पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से सभी लैंसडौन धूरा मोटर मार्ग स्थित होटल जा रहे थे। रास्ते में बंशीघाट के मोड़ पर अचानक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्वेता की भतीजी अलीगढ़ के गांव खैर निवासी शानू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वे सात दिनों के टूर पर घूमने के लिए उत्तराखंड आए थे। सफर के आखिरी दिन वे लैंसडौन पहुंचे थे, लेकिन धूरा रोड पर बंशीघाट पर उनकी कार खाई में गिर गई। हादसे में शानू की मौत हो गई है। अन्य पर हल्की चोट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें