फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: BJP राष्ट्रीय सचिव का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस शासन में ग से गणेश की बजाए गधा पढ़ाया जाता था

Tue, 30 Jan 2024 08:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने रोहतक में चुनावी कार्यालय शुरू किया। वह मुख्य अतिथि के तौर पर यहा पहुंचे थे।  
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव का कार्यालय खोल दिया। शहर के सनसिटी में पार्टी के नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय में लोकसभा चुनाव कार्यालय का राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि वह उस समय स्कूल में पढ़े थे, जब कांग्रेस शासनकाल में ''ग'' से गणेश की बजाए ''ग'' से गधा पढ़ाया जाता था। रिद्धि-सिद्धि और गणों के देवता गणेश के स्थान पर गधा पढ़ाया गया। कोई भी आयोजन हो, प्रथम पूज्य गणेश के बिना नहीं हो सकता।

अब वही देश है, जहां सबसे प्रिय स्लोगन ''जय श्रीराम'' है। भारत को भारत के नजरिए से देखें। एक वह समय था, जब रामलला के कपड़े बदलवाने के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ती थी। अब 21वीं सदी की पीढ़ी है। इसने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें