फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana : रोहतक सीट के लिए भाजपा अभिनेता रणदीप हुड्डा पर खेल सकती है दांव, तीन नामों में पहले नंबर पर

Thu, 07 Mar 2024 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अभिनेता के परिजनों से संपर्क साधा है। भाजपा की सूची में शामिल तीन नामों में रणदीप हुड्डा पहले नंबर पर है। डा. अरविंद शर्मा और ओमप्रकाश धनखड़ के नाम भी सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी घोषणा से पहले ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रदेश की मानी जाने वाली सबसे हॉट सीट रोहतक के लिए प्रत्याशी घोषित करने को लेकर राजनीतिक गलियारों में माहौल गर्माया हुआ है। इसी कड़ी में सिनेमा के बड़े पर्दे पर ठेठ हरियाणवी में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा का नाम सुर्खियों में है। भाजपा की सूची में शामिल तीन नामों में सबसे ऊपर इनका नाम है। इसके अलावा सूची में डॉ. अरविंद शर्मा और ओपी धनखड़ के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला ने बातचीत की तो परिवार ने पहले तो इस पर चुप्पी साध ली। बाद में एक परिवार के खास सदस्य ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बेटे को चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। इस मुद्दे पर अभी कुछ सोचा नहीं है। अभी बेटे की एक फिल्म आ रही है। वह उसकी प्रमोशन में जुटे हैं। उसका भविष्य फिल्मों में है। इस बारे में उन्हें जो फैसला लेना है, वह खुद लेंगे।

भाजपा ने मिशन 2024 की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशियों की सूची तय की जा रही है। ऐसे में रोहतक लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा की टक्कर में भाजपा मजबूत दावेदार तलाशा रही है। इस सीट पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि रोहतक लोकसभा से तीन नाम सुर्खियों में हैं। इसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा का नाम खासा चर्चा में है।
विज्ञापन


कौन हैं रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा का परिवार मूलरूप से जसिया गांव के रहने वाले हैं। जाट समाज से जुड़ा होने व फिल्मी दुनिया का चर्चित चेहरा होने के चलते इनका नाम भाजपा की सूची में सबसे ऊपर बना हुआ है। यह पिछले कई साल से अपने माता-पिता के साथ रोहतक के बजाय फिल्मी नगरी मुंबई चले गए हैं। हालांकि वह अक्सर अपने गांव आते रहते हैं। रणदीप ने कुंजपुरा सैनिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। इन्होंने कुछ वर्ष आस्ट्रेलिया में गुजारे। यहां नौकरी करने के अलावा पढ़ाई भी की। इसके बाद फिल्मी दुनिया के प्रति रुझान होने चलते मुंबई बस गए। इनके पिता रणबीर हुड्डा व मां आशा हुड्डा भी साथ रहते हैं। इनकी मां भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता व महिला माेर्चा की अध्यक्ष रही हैं। ऐसे में यह नाम पार्टी में खासा चर्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें