फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेवाड़ी से रोहतक तक पहली ट्रेन चलाने वाले हरविंद्र कुमार रिटायर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेवाड़ी से रोहतक तक पहली रेलगाड़ी चलाने वाले लोको पायलट हरविंद्र कुमार मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने रेलवे की 32 वर्ष तक सेवा की। वे 1993 में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

मकडौली खुर्द निवासी हरविंद्र कुमार वर्ष 2004 में सहायक लोको पायलट बने। इसके पांच वर्ष बाद 2009 में पदोन्नत होकर लोको पायलट बनाए गए। रेलवे में करीब 32 साल से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद हरविंद्र मंगलवार को सेवानिवृत हो गए।
इस मौके पर वरिष्ठ चालक दल नियंत्रक ईश्वर कौशिक, स्टेशन अधीक्षक बलराम मीणा, यातायात अधीक्षक बलबीर राठी व अन्य ने उनके लंबे अनुभव और शानदार कार्यकाल के बधाई दी। विदाई की बेला पर कई सहयोगी भावुक भी हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें