फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 400 मीटर फ्रीस्टाइल में हर्षिता ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 09 Oct 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28 खिलाड़ी ह​र्षिता। कोच
विज्ञापन
रोहतक। आर्यन स्कूल करौथा की छात्रा ने राज्यस्तरीय स्कूली स्विमिंग प्रतियोगिता में 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को अंबाला व हिसार में हुआ।
विज्ञापन

अंबाला के द वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में गर्ल्स स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रोहतक की स्विमिंग खिलाड़ी हर्षिता ने शानदार प्रदर्शन कर अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्विमिंग कोच रविंदर अहलावत ने बताया कि हर्षिता ने कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की।
मीडिया संयोजक डॉ. जनक राज ने बताया कि अंबाला में जिम्नास्टिक, स्विमिंग और बेसबॉल प्रतियोगिताएं सभी आयु वर्गों में आयोजित की जा रही हैं जबकि हिसार में केवल बालिकाओं की कबड्डी, बास्केटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं चल रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें