फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में रोहतक की हर्षिता ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
-फोटो 88 : सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए तैराक। स्रोत एकेडमी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस स्पोर्ट्स अकादमी में 61वीं सीनियर हरियाणा तैराकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की शुरुआत 800 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट के साथ हुई।
विज्ञापन

पुरुष कैटेगरी में झज्जर के मयंक जून ने गोल्ड, प्रशांत गुलिया ने सिल्वर और रोहित लाठर ने कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं वुमेंस कैटेगरी में रोहतक की हर्षिता ने गोल्ड हासिल किया है। वुमेंस कैटेगरी में रोहतक की हर्षिता ने सिल्वर और झज्जर की प्रियांशी दलाल ने कांस्य पदक हासिल किया है। पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में रोहतक के आदिश अहलावत ने सिल्वर जीता है।
प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। प्रदेश के सभी जिलों से करीब 250 तैराक अलग-अलग इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। विजेता तैराक सीनियर नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप इस बार गुजरात के अहमदाबाद में 16 से 21 जून तक आयोजित की जा रही है। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन और भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने विजेता तैराकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें