फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठोर सजा देने से विकसित होती है हिंसक प्रवृति : डॉ. चक्रवर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नागरिक अस्पताल की ओर से बुधवार को मॉडर्न संस्कृति प्राइमरी स्कूल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन काय गया। कार्यक्रम में बच्चों में बढ़ते हिंसक व्यवहार को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। एएमओ डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि घर में माता-पिता के बीच झगड़े, मारपीट और बच्चों को कठोर सजा देने से उनके मन में गुस्सा एवं हिंसक प्रवृत्ति विकसित हो सकती है। मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम में हिंसक सामग्री का अधिक संपर्क भी बच्चों के व्यवहार को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाएं साझा करने और परेशानी होने पर बड़ों से बात करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें