फोटो - कन्या गुरूकूल में छात्राओं द्वारा तैयार प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बीईओ बलजीत सिंह गहल
गोहाना। खानपुर कलां में स्थित कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रदूषण मुक्त हरित दीपावली एवं से नो टू क्रैकर्स अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह गहलावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्या सुमिता सिंह ने बताया कि विद्यालय का इको क्लब एवं एनएसएस इकाइयां सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर छात्राओं को जागरूक करती हैं।