फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरस समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव : बसंत दास महाराज

विज्ञापन
फोटो संख्या : 35 : भारत भक्ति आश्रम में हुई सामाजिक समरसता गोष्ठी में संबो​धित करते ठाकुर बसंत
विज्ञापन
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद की ओर से भारत भक्ति आश्रम में रविवार को सामाजिक समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता गोष्ठी की गई। ठाकुर बसंत दास महाराज ने कहा कि समरस समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। हमें जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि मानना चाहिए।
विज्ञापन

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम किया गया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से आए संतों एवं नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार रंगा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. विजय कुमार कायत ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही समाज में समरसता ला सकती है।
जब तक हम मानसिक भेदभाव खत्म नहीं करेंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। मुख्य वक्ता सुशील शास्त्री ने कहा कि समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने योग्य व्यवहार है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव, जिला मंत्री केशव, जिला समरसता प्रमुख अमित, जिला सह मंत्री कमल सुनेजा, जिला संगठन मंत्री कमल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें