फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हानिकारक : सेना में भर्ती के लिए आ रहे युवाओं के पास मिल रहीं शक्तिवर्धक दवाएं

Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
39...रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती के दौरान उम्मीदवारों के बेगों से मिली दवाइया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में सेना दौड़ में आगे आने के लिए उम्मीदवार शक्तिवर्धक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। सेना भर्ती अधिकारियों की ओर से सख्ती से की जा रही चेकिंग में युवाओं से तलाशी में और उनके बैगों में एक-दो नहीं बल्कि 10 से अधिक प्रकार की दवाएं मिल रही हैं। चेकिंग के दौरान युवाओं से इंजेक्शन भी मिले हैं।
सेक्टर छह स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में अग्निवीर श्रेणी के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सेना भर्ती के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले सभी जांच की जा रही है। सेना अधिकारियों को युवाओं के बैग से शक्तिवर्धक और दर्द निवारक दवाइयां मिल रही हैं। उनके ढेर गेट पर ही लग रहा है। अधिकारियों को स्टेराॅयड, इंजेक्शन व विभिन्न प्रकार की दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भर्ती निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चल रही है। उम्मीदवार या उनके अभिभावक दलालों के चक्कर में फंसने से बचें। उम्मीदवार दर्द निवारक दवा ला रहे हैं। इनकी प्रवेश द्वार पर ही जांच कर ऐसी सामग्री बाहर फेंक दी जाती है। -कर्नल अनुराग सिंह, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें