फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरज्ञान को बनाया जाट सेवा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट सेवा संघ (चौधरी छोटूराम धाम, जसिया) की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जाट आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों के 22 फरवरी को होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान जाट सेवा संघ की वर्तमान गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन विस्तार की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हरज्ञान सिंह मलिक को जाट सेवा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैप्टन भूपेंद्र जागलान को प्रदेश अध्यक्ष, कैप्टन रामकरण दलाल को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जाट सेवा संघ के चेयरमैन अधिवक्ता रणधीर सिंह, सेक्रेटरी विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक (सेवानिवृत्त), आईटी प्रभारी डॉ. धर्मवीर राठी, प्रदेश सचिव रामकिशन कुंडू, नरेंद्र सिंह हुड्डा,रोहतक जिला प्रधान कर्म सिंह हुड्डा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें