रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-14, 17 व 19 वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता खिलाड़ी स्कूली राज्यस्तरीय खेल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
बुधवार को कुश्ती स्पर्धा के लड़कों के अंडर-14 वर्ग के भार वर्ग 35 किलोग्राम में हर्ष प्रथम, प्रिंस द्वितीय, 38 किलोग्राम में जतिन प्रथम व इशांत द्वितीय, भार वर्ग 41 किलो में वंश अहलावत प्रथम व हैप्पी द्वितीय, भार वर्ग 44 किलोग्राम में वंश प्रथम, पवित्र द्वितीय, 48 किलोग्राम में दीपांशु प्रथम, वंशराज द्वितीय, भार वर्ग 52 में अरमान प्रथम व आशु द्वितीय रहा। भार वर्ग 57 किलोग्राम में हिमांशु प्रथम, आदित्य खत्री द्वितीय, भार वर्ग 62 किलोग्राम में अमित प्रथम, मयंक द्वितीय, भार वर्ग 68 किलोग्राम में देव प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, बार-बार 75 किलोग्राम में हर्षित प्रथम व लक्की द्वितीय स्थान पर रहा।
फुटबॉल में रोहतक ब्लॉक प्रथम
फुटबॉल के लड़कों के अंडर- 17 व 19 वर्ग में रोहतक ब्लॉक प्रथम व महम ब्लॉक द्वितीय रहा। जिलास्तरीय स्कूली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंडर 17 व 19 वर्ग में लड़कों में महम ब्लॉक प्रथम व कलानौर ब्लॉक में द्वितीय रहा। लड़कियों के अंडर 17 वर्ग में सांपला ब्लॉक प्रथम व कलानौर ब्लॉक की टीम द्वितीय रहा। लड़कियों के अंडर 19 वर्ग की वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में कलानौर ब्लॉक प्रथम व सांपला ब्लॉक द्वितीय रहा। विजेता खिलाड़ी 21 से 23 सितंबर को सोनीपत में होने वाली राज्यस्तरीय स्कूली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टेबल टेनिस में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में हार्दिक, हरमान, भावेश, वेदांश व शौर्य ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते इनका चयन राज्य स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये सभी विजेता खिलाड़ी 14 से 16 सितंबर को फरीदाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे l
तैराकी में आदिश प्रथम रहा
भालौठ स्थित श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें अंडर-14 वर्ग में 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में आदिश अहलावत प्रथम, दक्ष लाकड़ा द्वितीय रहा। साथ ही आदिश अहलावत 100 व 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में भी प्रथम रहा। अंडर-17 वर्ग में लड़कों में 50 मीटर फ्री स्टाइल में यशजीत नांदल प्रथम, सक्षम द्वितीय, 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल में इशांत प्रथम रहा। अंडर-19 वर्ग में लड़कों में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में अनंत प्रताप प्रथम, 100 मीटर फ्री स्टाइल में अभिमन्यु प्रथम रहा। विजेता खिलाड़ी 10 से 12 सितंबर को सिरसा में होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शूटिंग में आशीष, अंकुश व हरीश प्रथम
स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें अंडर।14 वर्ग में आशीष, अंडर-17 वर्ग में अंकुश, अंडर-19 वर्ग में हरीश प्रथम रहा। विजेता खिलाड़ी 14 से 16 सितंबर को फरीदाबाद में होने वाली राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
योगा में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
योगा ऑफिशियल डॉ. जनक राज ने बताया कि अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-19 वर्ग में दीपांशु, सूर्य देव, सौरभ, ऋषभ, दीपांशु, ऋतिक व प्रतीक ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते इनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। ये खिलाड़ी 21 से 23 सितंबर को यमुनानगर में आयोजित होने राज्य स्कूली योग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
साइकिलिंग में नितेश प्रथम रहा
स्कूली साइकिलिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में लड़कों में नितेश प्रथम व कार्तिक द्वितीय, अंडर-17 वर्ग में जियांशु प्रथम, कार्तिक डागर द्वितीय, अंडर-19 वर्ग में लड़कों में सुमित प्रथम व रोहित द्वितीय रहा। विजेता खिलाड़ी 14 से 16 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खो-खो में एनअआईसी स्कूल प्रथम
लड़कों की अंडर-11 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में एनआईसी स्कूल आसन प्रथम, प्राइमरी स्कूल मसूदपुर द्वितीय रहा। लड़कियों के वर्ग में प्राइमरी स्कूल मसूदपुर प्रथम, एनआईसी स्कूल आसन द्वितीय रहा।
आर्चरी में शौर्य रहा प्रथम
नवयुग स्कूल लाढ़ोत में हुई जिला स्तरीय लड़कों की आर्चरी प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में इंडियन इवेंट में शौर्य प्रथम, अंकित द्वितीय व आर्य तृतीय रहा। कंपाउंड इवेंट में यश कादयान प्रथम, मितुल द्वितीय रहा। सभी आर्चरी विजेता खिलाड़ी 18 से 20 सितंबर को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह, मुकेश कुमार, राकेश सिवाच, अनूप, संत दूहन, हरेंदर ढाका, हरि स्वरूप, अशोक कुमार, सुरेंद्र, अनुज मालिक, कर्मवीर खत्री, हरेंद्र ढाका, राजेश नांदल, विजय शर्मा, शिव कुमार मौजूद रहे।
अंडर-11 वर्ग की स्पर्धा शुरू
इधर, बुधवार को अंडर-11 वर्ग के लड़कों की जिला स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। स्पर्धा के कुश्ती प्रतियोगिता में अर्पित, दिव्यांश, अनिकेत, नितिन, प्रिंस, नैतिक, दीक्षांत, दीपांशु रवि बूरा ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में महक, जीविका, अवनी, इशिका, अदिति, निशु और प्रिया ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता अगले महीने सितंबर में जींद में होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।