फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रात तक मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

Wed, 23 Jul 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
वैश्य काॅलेज रोड ​​स्थित ​िशव मंदिर में रात 12:30 बजे जला​​भिषेक करते श्रद्धालु। -दीपक खन्ना - फोटो : वैश्य काॅलेज रोड ​​स्थित ​िशव मंदिर में रात 12:30 बजे जला​​भिषेक करते श्रद्धालु। -दीपक खन्ना
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। सावन की शिवरात्रि के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। शिवरात्रि के लिए मंदिरों में मंगलवार को शाम तक भगवान शिव की प्रतिमाओं व शिवालयों की साज सजावट का काम जारी रहा। कांवड़िये भी रात कर अपने घरों के पास मंदिरों में पहुंचने लगे।
विज्ञापन

किलोई धाम में रात 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं ने कांवड़ चढ़ाना शुरू कर दिया। देर रात ही मंदिर परिसर बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। इधर, मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते व्यवस्था बनाने के लिए स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय की गई।
शिवरात्रि पर्व का उत्साह श्रद्धालुओं में साफ नजर आ रहा है। सड़कों पर कांवड़ उठाए तेज कदमों से मंजिल की ओर बढ़ते कांवड़ियों के दल और हर-हर महादेव के जयघोष देर शाम तक सुनाई दिए। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर देर रात तक कांवड़िये अपने घर के पास मंदिरों में पहुंचे। इनमें से कुछ ने देर रात ही भोलेनाथ के दर्शन कर कांवड़ चढ़ाई। सोनीपत-झज्जर नेशनल हाइवे पर पैदल कावड़ के अलावा डाक कांवड़ ला रहे भक्तों की दौड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नेशनल हाइवे पर पुलिस तैनात नजर आई। नया बास की और से सांपला से गुजरने वाले बड़े वाहनों कि इंट्री बंद कर दी गई है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें