रोहतक। महाशिवरात्रि पर्व रविवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए अल सुबह ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के मंत्र गूंजते रहे।
शहर के गुफा वाला मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिवधाम मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गई थीं।
श्रद्धालुओं ने जला और दुग्धाभिषेक कर मन्नतें मांगी। शिव मंदिर नीलकंठ समाज सेवा समिति के सदस्य सचिन ने बताया कि मंदिर में महिला मंडल की तरफ से कीर्तन किया गया। महाशिवरात्रि पर मंदिर में विशेष सजावट की गई। वार्ड 10 स्थित बोहर के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें देखी गईं। पुजारी नरेश कौशिक ने बताया कि प्रसाद भी वितरित किया गया।
-
बाबा बालकपुरी डेरे में दुग्धाभिषेक किया
बाबा बालकपुरी डेरे में शिवलिंग पर महामंडलेश्वर कर्णपुरी व श्रद्धालुओं ने दुग्धा और जलाभिषेक किया। सुबह से दाेपहर बाद तक डेरे में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। फल, फूल, बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
-
किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में लगा मेला
किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया गया। प्रधान अरुण अत्री ने बताया कि मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने गंगाजल से अभिषेक किया। मेले में शाम काे कुश्ती का आयोजन किया गया। विजयी पहलवानों को इनाम दिया गया।
नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में भस्म आरती हुई
शिवाजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में हवन, भस्म आरती के बाद भजन-कीर्तन करने के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इधर, महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस की सुरक्षा चाकचौबंद रही।
-
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
सांपला। महाशिवरात्रि पर सांपला के मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने आधी रात से ही जल चढ़ाकर मन्नत मांगी। रविवार की सुबह 7 बजे ही श्रद्धालु जल ,गुड़, आटा, फल लेकर मंदिर में जाने शुरू हो गए और 2 बजे तक लाइन लगी रही।
मेडिकल कैंपस में महाशिवरात्रि पर्व मनाया
मेडिकल कैंपस में महाशिवरात्रि पर शिव-हनुमान सेवा समिति की ओर से शिव-हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। विनीत राजवंशी भजन मंडली ने गीत-संगीत से शिव पुराण कथा में भाव विभोर किया।
वृद्ध आश्रम में देसी घी का भंडारा
इधर, गुरु मोती महंत वृद्ध आश्रम में देसी घी से बने पकवान का भंडारा लगाया गया। यहां भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया। महामंडलेश्वर उर्मिलानंद गिरी महाराज (किन्नर अखाड़ा) ने भगवान से सभी के मंगल के लिए प्रार्थना की।
10-शहर के मेडिकल कैंपस स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धाल
10-शहर के मेडिकल कैंपस स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धाल
10-शहर के मेडिकल कैंपस स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धाल
10-शहर के मेडिकल कैंपस स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धाल