फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक, होंगी रैलियां

Sat, 08 Aug 2026 07:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘वंदे मातरम्’ हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। जिला प्रशासन ने रोहतक, महम और सांपला उपमंडल में भी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। नरेंद्र कुमार ने नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। 12 अगस्त को जिलास्तर पर तिरंगा बाइक और साइकिल रैलियां नेताजी सुभाष चंद्र चौक से डी-पार्क तक जाएंगी। महम और सांपला में भी बाइक व साइकिल रैलियां आयोजित होंगी। एक ई-बाइक रैली भी आयोजित होगी। पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, रोहतक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर में ‘सेल्फी के साथ तिरंगा’ पॉइंट बनेंगे। नागरिकों से हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें