फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नुक्कड़ नाटक में प्रथम, रील मेकिंग में तीनों स्थानों पर कब्जा

Sat, 08 Aug 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30-काॅलेज में विजेताओं की टीम के साथ प्राचार्य डॉ. रामेंदर सिंह हुड्डा व अन्य। स्रोत: ​कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत डॉ. सरूप सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल, सांघी में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सात पुरस्कार हासिल किए। कॉलेज की नुक्कड़ नाटक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में जतिन मलिक, हिमांशु अहलावत, पवन तुषीर, अंकुश, निशांत हुड्डा, अक्षिका शर्मा, महक ओहल्याण, कुमकुम, मनीषा और खुशबू यादव शामिल रहे। रील मेकिंग में मनीषा ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय व पवन ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लैम पोएट्री में जतिन मलिक प्रथम, एलोक्यूशन में जतिन मलिक तृतीय व स्लोगन राइटिंग में अक्षिका शर्मा द्वितीय रहीं। प्राचार्य डॉ. रामेंदर सिंह हुड्डा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीत खत्री, डॉ. मोनिका दहिया, डॉ. शीशपाल राठी एवं डॉ. विवेक दांगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें