फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खुशियां छाईं, मेहनत रंग लाई

Mon, 13 May 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का रविवार को जारी हुआ परीक्षा परिणाम जानकर विद्यार्थी चहक उठे। जिले में विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत तक अंक हासिल किए हैं। इनमें बेटियां आगे रही। परिणाम जाने के बाद विद्यार्थी मिठाई लेकर अपने स्कूल व शिक्षकों के पास पहुंचे। देर शाम तक बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


आशिमा ने प्राप्त किए 96.4 प्रतिशत अंक
केडी सेकेंडरी स्कूल लाढोत रोड रोहतक का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 23 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई। आशिमा ने 96.4 प्रतिशत, निशांत दहिया ने 95.4 प्रतिशत और युवराज सैनी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस मौके पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका अनीता खत्री ने बच्चों और अध्यापकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर संदीप नरवाल, सतीश रोहिल्ला, प्रतिभा देवरा, दीपिका जाखड़, रितु दलाल, पिंकी और नेहा फोगाट मौजूद रही।

अनुज ने पाए 93.6 प्रतिशत अंक
सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अनुज ने 94.6 प्रतिशत, सुमित ने 93.4 प्रतिशत और कृष्णा ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 23 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अवनीश सैनी ने मैरिट प्राप्त छात्रों को लड्डू खिलाकर बधाई दी। सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। मेरिट में कुल 51 बच्चे रहे। नेहा ने स्कूल में सबसे ज्यादा 97.4 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए। इस मौके पर सचिव जगदीश कुमार, उप प्रधान बुधराम सैनी, कैशियर नफे सिंह सैनी और सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिमरन ने हासिल किए 94 प्रतिशत अंक
एसएम मेमोरियल विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा सिमरन ने 94 प्रतिशत, कणिका ने 93 प्रतिशत और तन्नू ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी के साथ 27 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई।
वैश्य स्कूल की 60 छात्राओं ने पाई मेरिट
वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में दो छात्राएं तनवी शर्मा और अनुष्का 500 में से 488 अंक के साथ अव्वल रहीं। कोमल 476 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर और 475 अंकों के साथ अनुष्का शर्मा तृतीय रही। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान नवीन कुमार जैन, महासचिव श्यामलाल गर्ग और प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं, उनके अभिभावक गण और विद्यालय के समस्त स्टाॅफ को बधाई दी।
90 प्रतिशत से ज्यादा आई मेरिट
हिमालयन हाईस्कूल के निदेशक कृष्ण कुमार दहिया ने बताया विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें कुल विद्यार्थी 42 रहे। 20 बच्चों के 90 प्रतिशत से ज्यादा और 22 विद्यार्थियों के 80 प्रतिशत से ज्यादा रहे। इसमें तन्नू, वैशाली, शिवानी बजाड़, रीतिका बजाड़ ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

नवयुग स्कूल की 77 में से 61 ने प्राप्त की
नवयुग स्कूल के सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 77 छात्रों में से 61 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। इसमें 90 प्रतिशत से ऊपर 20 बच्चे और 80 प्रतिशत से ऊपर 21 बच्चे रहे। खुशी ने 96.4 प्रतिशत नंबर लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर सभी छात्रों का अभिवादन किया। इस अवसर पर नवयुग स्कूल निदेशक ऋषिराज निनानिया ने सभी बच्चों, अभिभावकगण और सभी अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें