फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेहंदी से महके हाथ, राखी से पहले श्रृंगार को लेकर दिखा उत्साह

विज्ञापन
-फोटो 81 : बाजार में हाथों पर मेहंदी रचवाती महिला। संवाद - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रक्षाबंधन पर्व से पहले बहनों में श्रृंगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले महिलाएं और युवतियां मेहंदी रचवाने के लिए बाजारों और पार्लरों में पहुंचीं। मेन बाजार व रेलवे रोड पर मेहंदी रचाने वालों के यहां भीड़ रही और महिलाओं को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। हथेलियों पर अलग-अलग डिजाइनों में मेहंदी रचवाने का क्रेज दिखाई दिया। वहीं, राखियों, मिठाई, कपड़ों और उपहारों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही और त्योहार का उत्साह साफ नजर आया।
विज्ञापन


शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। वीरवार को पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन के लिए भाइयों और बहनों ने मिठाई, परिधान सहित उपहार के रूप में अन्य सामान की खरीदारी की। इससे बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने से पहले बहनों में मेहंदी रचवाने की होड़ लगी रही। मेहंदी लगवाने के लिए पार्लर और बाजारों में महिलाओं व युवतियों की भीड़ रही।

राखी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। बाजार भी राखियों से पूरी तरह सजे रहे। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखियों के साथ रेडीमेड कपड़ों, जूतों, मेकअप और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। रिश्तों की अहमियत के आगे महंगाई का असर बाजारों में नजर नहीं आया। इस बार कुछ अलग तरह की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए कार, फैंसी, चश्मा, पब्जी, डॉल, बाइक आदि डिजाइनों वाली राखियां हैं। बड़ों के लिए कस्टमाइज्ड सोने और चांदी की राखियां बिक रही हैं। बहनें अपने भाइयों की तस्वीर देकर राखियों में लगवा रही हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के सभी बाजारों में चहल-पहल रही। मेहंदी रचाने वालों के यहां भी काफी भीड़भाड़ देखने को मिली।
विज्ञापन




चांदी की राखी की भी बढ़ी मांग
रक्षाबंधन पर ब्रेसलेट शेप में चांदी की राखी की भी अच्छी खासी मांग है। रेलवे रोड पर आरके ज्वेलर्स के संचालक पवन वर्मा ने बताया कि इस बार काफी संख्या में लोगों ने चांदी की राखी खरीदी है। भाईयों ने भी बहनों के लिए अंगूठी, ब्रेसलेट आदि खरीद रहे हैं।

-फोटो 81 : बाजार में हाथों पर मेहंदी रचवाती महिला। संवाद- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन

-फोटो 81 : बाजार में हाथों पर मेहंदी रचवाती महिला। संवाद- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें