फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हाईवा ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, पति घायल

Mon, 29 Apr 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नाहरा-नाहरी रोड पर रविवार दोपहर एक हाईवा ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस पर सवार महिला नीचे गिरी तो हाईवा ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन निवासी मलिकपुर बावला पाना दिल्ली ने बताया कि रविवार 28 दोपहर के समय वह अपनी पत्नी शिक्षा के साथ स्कूटी से अपनी बहन की ससुराल सैदपुर गांव जा रहे थे। वे बहादुरगढ़ शहर से होते हुए बामनौली मोड़ पर पहुंचे ही थे कि वहां पर पीछे से आ रहे एक हाईवा चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर गए। वह सड़क से गड्ढों में गिर गए जबकि शिक्षा को एक हाइवा कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। हाइवा को रुकवाया तो चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपने नाम सोनू कुमार निवासी महाराजपुर जिला फिरोजबाद उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हाईवा चालक सोनू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें