फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिमनास्टिक खिलाड़ी यशिका का सैनी संस्था में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा जिमनास्टिक टीम की सदस्य रहीं यशिका सैनी का मंगलवार को सैनी एजुकेशन सोसाइटी में प्रबंधक कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। कोच वीरेंद्र सैनी व माता-पिता के साथ खिलाड़ी यशिका सैनी प्रबंधक कमेटी के कार्यालय पहुंची। प्रधान अविनाश कुमार सैनी ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

जिमनास्टिक खिलाड़ी यशिका ने संस्था की ओर से संचालित सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 2025 में 12वीं पास की है। पिछले सप्ताह गुरुग्राम में हुए राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री ने यशिका को 51 हजार रुपये व प्रमाण पत्र भी दिया था। मौके पर धर्म सिंह दहिया, बुधराम सैनी, जगदीश कुमार सैनी, श्याम कटारिया, ऋतुराज सैनी व अन्य उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें