फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरुजी का पंचकोष प्रणाली से पढ़ाने का प्रशिक्षण पूर्ण

विज्ञापन
07jjrp01- झज्जर। पांच दिवसीय प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन पर मौजूद प्राथमिक ​शिक्षक। स्त्रोत- ​शि
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। यह कार्यक्रम पूर्णतया निपुण हरियाणा का बाल वाटिका- 3 पर आधारित कार्यक्रम है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, जिला एफएलएन कॉर्डिनेटर डॉ. सुदर्शन पूनिया, खंड शिक्षा अधिकारी रूपेश नांदल मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को खेल खेल में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों को बताया कि शिक्षण सबसे श्रेष्ठ और पुनीत कार्य है। सुदर्शन पूनिया ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के तहत शिक्षक पंचकोष और पंचादी प्रणाली से नन्हें-मुन्नों को पढ़ाएंगे। उन्होंने नियमित शिक्षक संदर्शिका, साप्ताहिक मूल्यांकन और अभ्यास पुस्तिका का प्रयोग करने का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों द्वारा मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया पर सबको बधाई दी।
केआरपी की भूमिका में बीआरपी मंजेश, सोनिया और मीना ने निभाई, जिन्होंने रोमांचक गतिविधियों से प्रभावी सत्रों का समापन किया। खंड स्तर पर देखरेख प्रदीप, चाप सिंह, सत्यवान, संदीप, दिनेश, रेखा ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड स्तर पर लगभग 40 विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों और पांच मेंटर के लिए चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें