संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी, बहादुरगढ़ और स्वास्तिक क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए अंडर-15 लीग मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 149 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में उज्ज्वल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
निजी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में स्वास्तिक क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 305 रन बनाए। उज्ज्वल ने 58 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। शौर्य ने गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए। जवाब में स्वास्तिक क्रिकेट अकादमी 40 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। निवान यादव ने 108 गेंदों में 75 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्पलकांत ने 3 विकेट लिए।
उज्ज्वल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शौर्य को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।