एमडीयू में आयोजित प्रदर्शनी में पत्रकारों से बातचीत करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। संवा
रोहतक। सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा का कहना है कि कांग्रेस हार के सदमे से बाहर नहीं आ पा रही है। गुलाबी गैंग ने किलकारी गैंग बनकर गांवों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने आईना दिखा दिया। शर्मा शुक्रवार को एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में सहकारिता सप्ताह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों के दिमाग में ईवीएम की खराबी की बात घुस गई है, जो 20 साल तक नहीं जाएगी। 2019 में अब वे लोकसभा चुनाव जीते तो कहा गया कि ईवीएम में गड़बड़ी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पांच सीट जीत गई, तब नहीं कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी है। अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार मिली तो फिर हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं। ईवीएम खराब होती तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक अरोड़ा व आनंद सिंह दांगी बेटा कैसे जीत पाते। प्रदेश में खाद की कमी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधान सभा में दो घंटे चालीस मिनट भाषण दिया। प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है।