फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर छोटूराम के समाधि स्थल समेत तीन परियोजनाओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सर छोटूराम के समाधि स्थल समेत तीन परियोजनाओं का जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। संस्था के प्रबंधन कार्यालय के निर्माण का भूमि पूजन व विरासत भवन का मंगलवार को निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान ने कहा कि रहबर ए आजम दीनबंधु छोटूराम का समाधि स्थल जाट शिक्षण संस्था के परिसर में है। यह पुराना हो चुका है। इसे नया लुक देकर दर्शनीय स्थल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इससे आने वाली पीढ़ियां महापुरुष के जीवन के बारे में जान सकेंगी।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जाट स्कूल की ऐतिहासिक इमारत का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। संस्था के मैनेजमेंट ऑफिस की बिल्डिंग भी पुरानी हो चुकी है। इसे वर्तमान जरूरत अनुसार नया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के उप प्रधान धर्मराज, महासचिव एडवोकेट नवदीप सिंह, कॉलेजियम सदस्य सुखबीर हुड्डा, सुनील सिंह, खेड़ी के सरपंच ओम, जाट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जोगेंद्र दहिया, टेक्निकल एडवाइजर एसएस पंवार व एसई बडक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें