फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में गुजरात ने हरियाणा को चार विकेट से हराया

Mon, 01 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में गुजरात ने हरियाणा को चार विकेट से हराया। रोहतक के निशांत सिंधु ने 8 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद निशांत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की पर वह उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। 31 रन पर निशांत सिंधु का विकट गिर गया।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम 20 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से यशवर्धन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। गुजरात की ओर से एचवी पटेल ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें