फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी रिटर्न भरने में मिला तीन माह का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जीएसटी की 9 और 9 आर रिटर्न भरने में तीन महीने की मिली राहत का असर शहर 20 हजार से अधिक व्यापारियों पर पड़ेगा। अभी तक 15 प्रतिशत व्यापारियों द्वारा ही रिटर्न भरा गया है। जबकि टारगेट पूरा करने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाने से लेकर हेल्प डेस्क खोला गया है।
विज्ञापन

जीएसटी की रिटर्न भरने में कारोबारियों की ओर से अब तक 15 प्रतिशत ही रिटर्न भरा गया है। कारण जीएसटी की साइट हैंग होने से उसे भरने में परेशानी आ रही है। इससे जुड़े जानकार मानते हैं दिन भर में दो से तीन ही रिटर्न भरी जाती थी। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से लेकर काउंसिल तक की जा चुकी है। रिटर्न भरने के लिए विभाग की ओर से जागरूक ता अभियान भी चलाया जा रहा है।
---------
रिटर्न भरने के दौरान आने वाली खामियों को जल्द दूर किया जाए। ताकि रिटर्न भरने में आसानी हो।
-सीए संजय थरेजा
------
जीएसटी रिटर्न भरने में मिली राहत का कारोबारी सदुपयोग करें। अब तक 15 प्रतिशत ही व्यापारी रिटर्न भर सके हैं। इन तीन महीनों में ज्यादा से ज्यादा व्यापारी रिटर्न भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय मोहन जैन, आयुक्त सी जीएसटी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें