फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को पैरोल देना पीड़ितों के साथ अन्याय : जनवादी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी ने यौन शोषण मामलों में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने की कड़ी निंदा की है। संगठन ने पैरोल रद्द कर उसे दोबारा जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति की रोहतक सहसचिव अनीता सांपला और कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने संयुक्त बयान में कहा कि गुरमीत राम रहीम को अब तक 16 बार पैरोल मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 26 मई को उसे 30 दिन की पैरोल दी गई है।
उन्होंने कहा कि 20 साल की सजा के दौरान वह 435 दिन से अधिक समय जेल से बाहर रहा है। पीड़ितों और न्याय प्रणाली के साथ अन्याय है।
संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे अपराधियों को बार-बार पैरोल दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति पर रोक लगाए और सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें