फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेकीराम शर्मा कॉलेज के लिए 15 लाख की ग्रांट स्वीकृत

विज्ञापन
20-प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय को प्रदेश सरकार से बड़ी सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की गई 15 लाख की अनुदान राशि की घोषणा अब धरातल पर उतरने जा रही है।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत विभाग ने कॉलेज के लिए 15 लाख की ग्रांट स्वीकृत कर दी है। इसका उपयोग महाविद्यालय में सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए किया जाएगा।


8 मई को कॉलेज में आयोजित भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कॉलेज की इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए शिक्षा मंत्री ने मंच से 15 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

इस राशि से कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, छात्र गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इससे परिसर का शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक वातावरण और मजबूत होगा। आदेश के अनुसार राशि का क्रियान्वयन एसडीओ (सिविल), रोहतक के माध्यम से किया जाएगा। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है।
-

वर्जन
शिक्षा मंत्री ने घोषित अनुदान राशि का स्वीकृत होना कॉलेज के लिए गर्व और खुशी की बात है। इसका उपयोग विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा जिससे शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

- प्रो. सुरेंद्र सांगवान, प्राचार्य, पं. नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें