फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरसों से अटी अनाज मंडी, गेहूं की आवक शुरू

Tue, 01 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अनाज मंडी में सोमवार से गेहूं की आवक शुरू हो गई। किसान गेहूं बेचने के लिए रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचे। जिले में 1 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। वहीं मंडी सरसों से अटी पड़ी है।
करीब 56930 हेक्टेयर के लिए 28727 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गेहूं का पंजीकरण कराया है। किसानों की सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण के हिसाब से होगी। बिना पंजीकरण किसानों से उपज नहीं खरीदी जाएगी। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। सरसों की जितनी आवक हो रही है, उसका 40% ही अभी उठान हो पा रहा है। ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट जाएंगी। इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी होगी। हर साल इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है।
विज्ञापन

आढ़ती चाहते हैं कि सरसों की उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। नहीं तो गेहूं और सरसों मंडी में रखना काफी मुश्किल हो जाएगा। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि समय रहते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी प्रशासन का कहना है कि उठान कार्य में जल्द ही तेजी लाई जाएगी, इसके लिए दिन-रात कार्य चल रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी
विज्ञापन

-

पोर्टल पर इतना हुआ पंजीकरण:

क्षेत्र, एरिया (हेक्टेयर), कुल किसान

बावल 35472081
डहीना 89575282
धारूहेड़ा 73882945
कोसली 63582979
मनेठी 42512620
नाहड़ 35642288
पाल्हावास 106904091
रेवाड़ी 121726441


वर्जन:

किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मंडी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। उठान कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है।-नरेंद्र सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें